Quantcast
Channel: Lyrics In Hindi - लफ़्ज़ों का खेल
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3590

क्या क्या न सितम - Kya Kya Na Sitam (Md.Rafi, Mohini)

$
0
0
Movie/Album: मोहिनी (1957)
Music By: एन.दत्ता
Lyrics By: राजा मेहँदी अली खान
Performed By: मोहम्मद रफ़ी

क्या क्या न सितम तुझपे हुए
महलों की रानी
किस्मत ने लिखी आँसुओं से तेरी कहानी
ओ महलों की रानी
क्या क्या न सितम...

इतनी बड़ी दुनिया में भी कोई नहीं तेरा
या ठोकरें किस्मत की है या ग़म का अंधेरा
इस दुनिया ने अब तेरे मिटाने की है ठानी
किस्मत ने लिखी आँसुओं से तेरी कहानी...

आँसू तेरे हँसती हुई कलियों को रुला दे
आहें तेरी आकाश के पर्दो को हिला दे
नादान था वो जिसने तेरी एक न मानी
किस्मत ने लिखी आँसुओं से तेरी कहानी...

आँखे तेरी बे-नूर हुई, दिल तेरा टूटा
भगवान के होते हुए संसार ने लूटा
दुनिया में किसी ने भी तेरी कदर न जानी
किस्मत ने लिखी आँसुओं से तेरी कहानी...

Viewing all articles
Browse latest Browse all 3590

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>