Quantcast
Channel: Lyrics In Hindi - लफ़्ज़ों का खेल
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3590

जाको राखे साइयाँ - Jako Rakhe Saiyan (Rochak Kohli, Navraj Hans, Batla House)

$
0
0
Movie/Album: बाटला हाउस (2019)
Music By: रोचक कोहली
Lyrics By: गौतम जी शर्मा, गुरप्रीत सैनी
Performed By: रोचक कोहली, नवराज हंस

निगाहें रख आसमाँ पे
घुमा दे तू रुख दरिया के

निगाहें रख आसमाँ पे
घुमा दे तू रुख दरिया के
तू बन जा वो समंदर
कर पार सके ना कोई
रख आग तू ऐसी अंदर
ललकार सके ना कोई
जाको राखे साइयाँ मार सके ना कोई
जाको राखे साइयाँ मार सके ना कोई
सच की राह पे राहिया
सच की राह पे राहिया
हार कभी ना होई
जाको राखे साइयाँ...

जितने हो अंधेरे
इक लौ से डर जाते हैं
उस लौ से तू भी रोशन
कर मशालें बंदेया
अब तो ये मौका है
तू हिम्मत वो दिखला दे
के ज़माना दे ये तेरी
ही मिसालें बंदेया
ऐसा इतिहास रचा दे
इंकार सके ना कोई
फ़ौलाद हों तेरे इरादे
ललकार सके ना कोई
जाको राखे साइयाँ...

दिन ना देखे रात ना देखे
ये कदम बरसात ना देखे
खलबली तू ऐसी कर दे
हैरान हो कायनात भी देखे

तू खेल जा ऐसी बाज़ी
के पछाड़ सके ना कोई
हो लहू जो तेरा राज़ी
ललकार सके ना कोई
जाको राखे साइयाँ...

Viewing all articles
Browse latest Browse all 3590

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>