Quantcast
Channel: Lyrics In Hindi - लफ़्ज़ों का खेल
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3592

ऐ दुनिया क्या तुझसे कहें - Aye Duniya Kya Tujhse Kahein (Mehdi Hassan)

$
0
0
Music By: ए हमीद
Lyrics By: फ़य्याज़ हाश्मी
Performed By: मेहदी हसन

ऐ दुनिया क्या तुझसे कहें
जा छेड़ न हम दीवानों को
पिघली हुई इस आग में जलकर
मरने दे परवानों को
ऐ दुनिया क्या तुझसे कहें...

वादे झूठे प्यार भी झूठा
झूठे प्यार के रिश्ते हैं
ज़हर पिला कर सुला रहे हैं
हम अपने अरमानों को
जा छेड़ न हम दीवानों को
ऐ दुनिया क्या तुझसे कहें

साथी जिनको लूट गए
और मौत भी जिनसे रूठ गई
लोग शराबी कहते हैं
उन दर्द भरे इंसानों को
जा छेड़ न हम दीवानों को
ऐ दुनिया क्या तुझसे कहें

Viewing all articles
Browse latest Browse all 3592

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>