Quantcast
Channel: Lyrics In Hindi - लफ़्ज़ों का खेल
Viewing all articles
Browse latest Browse all 3592

मेरे प्यासे मन की बहार - Mere Pyase Man Ki Bahaar (Kishore, Asha, Honeymoon)

$
0
0
Movie/Album: हनीमून (1973)
Music By: उषा खन्ना
Lyrics By: योगेश
Performed By: आशा भोंसले, किशोर कुमार

मेरे प्यासे मन की बहार
कब से था तुम्हारा इंतज़ार
तुम आये तो आया करार
ओ मेरे प्यार

समां कितना प्यारा है
हाँ सनम, हाँ सनम, हाँ सनम
समां से भी प्यारा है
क्या सनम, क्या सनम, क्या सनम
तुम्हारा फूल सा, ये चेहरा दिलनशीं
छोड़ो हम जो भी है, तुम भी तो कम नहीं
मेरे प्यासे मन की बहार...

ये दिल गुनगुनाता है
क्या सनम, क्या सनम, क्या सनम
मेरे गीत गाता है?
हाँ सनम, हाँ सनम, हाँ सनम
तो छोड़ो ये अदा, गले तो मिलने दो
जल्दी है ऐसी क्या, ये दिन तो ढलने दो
मेरे प्यासे मन की बहार...

यूँ ही दूर रहना है
ना सनम, ना सनम, ना सनम
कहूँ जो भी कहना है?
हाँ सनम, हाँ सनम, हाँ सनम
तेरी बाँहों में है, मेरे दोनों जहां
कहने को हम हैं दो, लेकिन है एक जां
मेरे प्यासे मन की बहार...

Viewing all articles
Browse latest Browse all 3592

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>